प्रतापगढ़: पंचायत चुनाव से पहले प्रधान के भाई की हत्या, बंधे मिले हाथ-पैर
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ग्राम प्रधान के भाई की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह युवक का शव गांव के बाहर झाड़ियों में बाइट पर लटका मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लिए और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने रंशिजन हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

पूजा के लिए घर से निकला था ग्राम प्रधान का भाई
मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिछूर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, प्रधान जितेंद्र यादव का भाई राहुल यादव बुधवार की शाम पूजा के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह गांव में ही नाले में झाड़ियों के बीच उसका शव बाइक पर लटका हुआ मिला। राहुल के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुह में कपड़ा ठूंसा गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गाठित
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। करीब तीन घंटे बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। एहतियातन गांव में पीएसी बल भी तैनात कर दिया गया है। इस मामले में एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि प्रधान के भाई की हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications