75 साल के शख्स ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, कई वर्षों से चल रहा था अफेयर

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यहां 75 साल के अवध नारायण यादव ने 45 साल की रामरती के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है। दोनों के बीच कई साल से प्रेस प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों की धूमधाम से शादी करवा दी। शादी में अवध नारायण के बेटे, पोते और नाती भी शामिल हुए।

Recommended Video

    75 साल के शख्स ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, कई वर्षों से चल रहा था अफेयर
    लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

    लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

    प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया खुर्द गांव में रहने वाले 75 वर्षीय अवध नारायण यादव की पांच बेटियां व दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, सुवंसा गांव की 42 वर्षीय रामरती का उनके घर पर आना-जाना था। इस दौरान अवध नारायण यादव का रामरती संग प्रेस प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने करने की इच्छा जाहिर की।

    धूमधाम से की गई शादी

    धूमधाम से की गई शादी

    परिवार के लोगों की सहमति के बाद शादी की तैयारियां शुरू कर दी गईं। शादी के कार्ड छपवाए गए। रिश्तेदारों और मित्रों को आमंत्रण भेजा गया। 26 अक्टूबर को अवध नारायण के घर में विवाह का आयोजन किया गया। रामरती दुल्हन के रूप में मंडप में पहुंची और दूल्हा बनकर अवध नारायण भी गाजे-बाजे के साथ मंडप में पहुंचे। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ रातभर शादी का कार्यक्रम चला। वैदिक मंत्रों के बीच अवध नारायण व रामरती ने अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

    बारात में शामिल हुए बेटे, नाती और पोते

    बारात में शामिल हुए बेटे, नाती और पोते

    75 साल के अवध नारायण यादव के विवाद में गांव के कोटेदार केसी यादव शहबाला बने थे। वह विवाह मंडप में घोड़े पर बैठकर पहुंचे थे। इसके अलावा बाराती के रूप में उनके दोनों बेटे, नाती और पोते भी शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+