प्रतापगढ़: शादी के बाद एचआईवी पॉजिटिव हो गईं 14 महिलाएं, जानें क्या बोले डॉक्टर्स?

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 14 महिलाओं के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का मामला सामने आया है। सभी महिलाएं शादी के बाद एचआईवी संक्रमित हुई हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब ये महिलाएं गर्भवती हुईं। डॉक्टरों ने जांच कराई तो ये महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद सभी महिलाओं के पतियों की जांच कराई गई तो पता चला कि वे भी एचआईवी पॉजिटिव हैं। इन सभी 14 महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में चल रहा है। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग के लिए इन महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराना चुनौती बना हुआ है।

14 women found HIV positive in pratapgarh

शादी के पतियों से मिली बीमारी

डॉक्टरों का मानना है कि सभी महिलाओं को उनके पतियों से ही यह बीमारी मिली है। दरअसल, शादी के बाद पहली बार गर्भवती होने पर ये महिलाएं इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टरों ने जांचें करवाई तो एचआईवी पॉजिटिव आया। डॉक्टरों ने महिलाओं के पतियों की जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाओं की उम्र 22 से 28 साल के बीच है। डॉक्टर्स का कहना है कि इनमें से कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके प्रसव का समय पास आ गया है।

कोरोना काल में महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराना चुनौती

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान एचआईवी पीड़ित महिलाओं का प्रसव कराना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण इन महिलाओं को संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है। जिला अस्पताल स्थित एआरटी (एंटी रेक्टोवायरल थेरेपी) सेंटर के डॉक्टर एचआईवी पीड़ितों के लिए काम करने वाली संस्था पीएनपी को जानकारी देने के बाद उसकी निगरानी में उनका इलाज कर रहे हैं। शादी के बाद गर्भवती होने पर 14 महिलाओं के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन महिलाओं के पति भी पीड़ित मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+