दिन में भीख मांगकर रेकी के बाद करते हैं वारदात, पुलिस ने किया खुलासा

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जेएनवी रोड पर सैनिक के घर पर रात में महिला को घायल कर लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। फतेहगढ़ कोतवाल व स्वाट टीम प्रभारी ने मुखबिरों की मदद से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Police arrested gang members involved in crime

एसपी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी कुलदीप दीक्षित व कोतवाल फतेहगढ़ साथ मिलकर सूचना के मुताविक दोनो टीमों ने मौके पर जाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास 315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस, 2 छुरी, एक डंडा, छेनी टार्च के साथ 6300 रुपये बरामद किया है।

तीनों अपराधी कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य हैं। नबीजान पुत्र नबीआलम, नदीम पुत्र जाकिर, काले खां पुत्र जाकिर निवासी सिरौली जिला बरेली के रहने वाले हैं। इन अपराधियो ने फर्रुखाबाद के साथ पड़ोसी जनपद में लूट, डकैती, राहजनी आदि घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह गिरोह बड़ी क्रूरता के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यो में भी इसी प्रकार की घटनाओं को करते हैं। इनका लूट करने का तरीका अलग है। यह दिन में भीख मांगते हैं। रेलवे स्टेशन, या किसी मुस्लिम गांव के आस-पास अपना डेरा जमाते हैं। 10 से 15 दिन रेकी करने के बाद घटना करते हैं, फिर आसानी से अपने डेरे पर आ जाते हैं। घटना में प्रयोग होने बाले सभी औजार स्थानीय बाजार से ही खरीदते हैं। इस गिरोह से 4 अपराधी फरार हैं। पुलिस ने कहा, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+