पीएम मोदी ने कहा-'25 साल में समाज को तबाह कर देगी शराब की समस्या'
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को युवा पीढ़ी में शराब पीने की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जताई है। पीएम मोदी का कहना है कि अगर इस बढ़ती समस्या को नहीं रोका गया तो ये समस्या अगले 25 साल में समाज को तबाह कर देगी। पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए हरिद्वार में सामाजिक-धार्मिक संगठन उमिया संस्थान से जुड़े लोगों को संबोधित कर रहे थे।

प्रोग्राम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा ''मैं आप लोगों के साथ यह चिंता प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में साझा कर रहा हूं जो आपके ही बीच में पला-बढ़ा है। क्या आप इस बारे में खबर नहीं सुनते कि युवा पीढ़ी खासकर हमारे लड़के शराब और ऐसी चीजों के चंगुल में फंस रहे हैं जिनसे हमारे पूर्वज घृणा करते थे। यदि हम इस प्रवृत्ति को बढ़ते रहने देंगे तो 20-25 साल में हमारा समाज तबाह हो जाएगा।''
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी से जेटली और शाह की मुलाकात, हो सकता है बड़ा एलान
मोदी ने कहा कि आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने घर पर शौचालय बनाए हैं या नहीं और उनसे पौधा लगाने तथा उनकी देखभाल उसी तरह करने को कहा जाना चाहिए जैसे कि वे मां उमिया की पूजा करते हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं सामाजिक दायित्वों में आपके योगदान को देखते हुए अपील करूंगा कि आप युवा पीढी को गुमराह होने से रोकें।'












Click it and Unblock the Notifications