Pilibhit: बीच सड़क पर वकील ने अपनी पत्नी को पीटा, जमीन पर गिरा-गिराकर के बरसाए घूसे
Pilibhit: बीच सड़क पर वकील ने अपनी पत्नी को पीटा, जमीन पर गिरा-गिराकर के बरसाए घूसे
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले (Pilibhit) में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक वकील द्वारा बीच सड़क पर अपनी पत्नी को गिरा-गिराकर पीट रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में महिला चीखते चिल्लाते हुई नजर आ रही है। महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र का है। आजतक की खबर के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पूरनपुर थाने में तहरीर दी है। थाने में दी तहरीर में बताया कि नरेश कुमार शर्मा उर्फ माईकल पहले से शादीशुदा है। लेकिन, उसने मुझे धोखा देकर मेरे साथ मंदिर में शादी कर ली। पीड़ित महिला ने बताया कि जब से नरेश कुमार से शादी हुई है तब से खाना-खर्चा तक को परेशान हूं।
थाने में दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि मैं जब भी खर्चा मांगती हूं तो बुरी तरह से मारता पीटता है। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि पति मेरे साथ आप्रकृतिक संबंध बनाता है। जब वो मना करती है तो तलाक देने व घर से भगाने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि 07 अक्टूबर को करीब 03 बजे नरेश कुमार शर्मा उर्फ माईकल ने मुझे गली में दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से लात घूसों से मारा पीटा।
पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान मैंने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान किसी शख्स ने पिटाई का यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, अब पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि मामला वकील से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications