पीलीभीत: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, 14 साल की थी लड़की

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गुरुवार की सुबह एक प्रेमी युगल के शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले शवों को उतरवाकर शिनाख्त करवाई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

couple dead body found hanging from tree in pilibhit

14 साल की लड़की, 18 साल का था लड़का

मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुरैना का है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते प्रेमी युगल के शवों को पड़ी। पुलिस ने शवों की शिनाख्त की। लड़की की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है, जबकि लड़के 18 साल का था। लड़की गांव में ही स्थित स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वहीं लड़का मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लड़के की शादी दूसरी लड़की से हो गई थी तय

लड़के के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी लड़की से तय कर दी थी। बुधवार की रात प्रेमी युगल अपने घरों में सो गए थे। गुरुवार की सुबह लड़की के पिता ने करेली चौकी पर पहुंचकर लड़के के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की सूचना दी थी। कुछ देर बाद ही दोनों के शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिल गई। दोनों ही शव दुपट्टे के फंदे में लटके मिले हैं। लड़की का शव अर्द्धनग्न हालत में था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की सूचना मिलने पर सीओ धर्म सिंह मार्छाल और बिलसंडा थाना प्रभारी हरीशंकर वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम से ही स्थिति साफ हो सकेगी। उन्होंने ​बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+