हद कर दी! महिला को 5 मिनट के भीतर लगाई दो डोज, पहले कोविशील्ड फिर कोवैक्सीन

पटना, जून 19 : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। ऐसे में वैक्सीनेशन के दौरान कई तरीके की लापरवाही की खबरें सामने आ चुकी है। अब तक आपने सुना होगा कि पहले डोज और दूसरी डोज के दौरान स्वास्थ्यकर्मी ने वैक्सीन की कंपनी बदली दी, लेकिन बिहार के पटना में लापरवाही की हद पार कर दी गई है। यहां वैक्सीन लगवाने आई एक 65 वर्षीय महिला को 5 मिनट में कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज लगाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पहले बुजुर्ग को कोविशील्ड और फिर उसके बाद कोवैक्सीन की डोज लगा दी गई।

vaccination

घटना कथित तौर पर 16 जून को बिहार के ग्रामीण पटना के पुनपुन ब्लॉक के एक गांव में हुई है। बुजुर्ग सुनीला देवी ने आरोप लगाया है कि उन्हें उसी दिन पटना में एक टीकाकरण शिविर में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों के शॉट दिए गए थे। वहीं अब प्रशासन ने पांच मिनट के अंतराल में वैक्सीन की खुराक देने वाली दो नर्सों से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने कहा कि सुनीला देवी के रूप में पहचानी गई महिला ठीक है और एक मेडिकल टीम की निगरानी में है।

सुनीला देवी ने बताया कि 16 जून को बेलदारीचक के एक स्कूल में टीकाकरण शिविर में गई थीं। पंजीकरण पूरा करने के बाद वह एक कतार में खड़ी हो गईं, जिसके बाद उन्हें कोविशील्ड का डोज लगाया गया, फिर स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे पांच मिनट तक ऑब्जर्वेशन रूम में इंतजार करने को कहा। फिर वो ऑब्जर्वेशन रूम में इंतजार कर रही थीं तो एक और नर्स आई और उन्होंने कोवैक्सीन का इंजेक्शन लगाया दिया। बकौल सुनीला, उसने नर्स से कहा था कि पहली डोज मिल गई है, लेकिन उसने एक भी ना सुनी और उसी हाथ में एक और डोज लगा दी।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण शिविर की नर्स चंचला देवी और सुनीता कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है। पुनपुन प्रखंड विकास अधिकारी शैलेश कुमार केसरी ने कहा कि दो नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनके गैर जिम्मेदार व्यवहार के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। घटना के बाद एक मेडिकल टीम को सुनीला देवी की चिकित्सा स्थिति की लगातार निगरानी करने का काम सौंपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+