कहानी फिल्मी है : 2 साल अफेयर फिर शादी, 45 दिन बाद पत्नी की जिंदगी में आया 'वो', पति की जिंदगी में भूचाल

पटना, 23 जून: 20 साल की उम्र में एक लड़के की 18 साल साल की लड़की से आंखें चार हुईं। बातों का सिलसिला बढ़ा और इश्क परवान चढ़ने लगा। दो साल तक अफेयर चलने के बाद प्रेमी जोड़े ने शादी करने का फैसला ले लिया। घरवालों को किसी तरह मनाया और शादी भी कर ली। सात फेरे लेकर दोनों ने सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। लेकिन, इस शादी में महज 45 दिन बाद ही एक ट्विस्ट आ गया। अब लड़का अपना माथा पकड़कर किस्मत को दोष दे रहा है। ये घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

पहली नजर में सुमन को दिल दे बैठा था सत्यानंद

पहली नजर में सुमन को दिल दे बैठा था सत्यानंद

नौबतपुर के रैनिया गांव में रहने वाले लालदेव यादव के बेटे सत्यानंद करीब 2 साल पहले सराय बाजार के सुमन उर्फ रानी कुमारी (20) से मिले थे। पहली ही मुलाकात में सत्यानंद सुमन को दिल दे बैठे थे। दोनों के बीच परवान चढ़ता गया। दोनों रात-रात भर मोबाइल से बातें करने लगे। प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। जब इसकी भनक परिवार के लोगों को लगी तो परिवार के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

27 अप्रैल को हुई थी शादी

27 अप्रैल को हुई थी शादी

परिवारवालों के विरोध के बावजूद सुमन और सत्यानंद ने एक दूसरे से बात करना नहीं बंद किया। दोनों ने ही अपने परिवार के लोगों को शादी के राजी कर लिया। परिवारवालों की मर्जी के बाद सुमन और सत्यानंद की शादी 27 अप्रैल 2022 को धूमधाम से करा दी गई। शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था, फिर अचानक एक दिन सत्यानंद की जिंदगी में अचानक भूचाल आ गया।

शादी के 45 दिन बाद आया भूचाल, पत्नी ने दिया झटका

शादी के 45 दिन बाद आया भूचाल, पत्नी ने दिया झटका

लव मैरिज के 45 दिन बाद लड़की अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। सत्यानंद के मुताबिक, सुमन शादी के बाद किसी और लड़के से बात करती थी। एक बार सत्यानंद ने पत्नी सुमन को एक लड़के से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसपर सुमन ने कहा, ''मैं आपके साथ नहीं रहना चाहती हूं। उसी के साथ रहना है। मुझे वो ही चाहिए।''

कैश, ज्वेलरी लेकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई

कैश, ज्वेलरी लेकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई

पत्नी के अफेयर के बात पता चलने पर दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद पत्नी सुमन घर से कैश, ज्वेलरी लेकर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। सत्यानंद ने नौबतपुर थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+