बिहार में मौसम पलटा, दिन गर्म, रातें हुई ठंडी

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया और पटना का 22.1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भागलपुर का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 30.7 डिग्री, पटना का 31.8 डिग्री और पूर्णिया का 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए. के. सेन के मुताबिक ओडिशा में आए चक्रवात के बाद अभी राज्य में मौसम में नमी छाई हुई है। इसी कारण दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म रहेगा और रात में हल्की ठंड होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications