Upendra Kushwaha: 'कौन अपना कौन पराया...', उपेंद्र कुशवाहा ने साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना
उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सीएम नीतीश कुमार को सलाह देते हुए तंस कसा। कुशवाहा ने कहा, 'मैं केवल सीएम (नीतीश कुमार) को सलाह दे सकता हूं कि वह पहचानें कि कौन अपना है और कौन नहीं।'

upendra kushwaha news: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से तकरार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच शुक्रवार (27 जनवरी) को उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम नीतीश कुमार को सलाह देते हुए तीखा तंज भी कसा। कुशवाहा ने कहा, 'मैं केवल सीएम (नीतीश कुमार) को सलाह दे सकता हूं कि वह पहचानें कि कौन अपना है और कौन नहीं।
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, 'पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कुछ बातें कही जा रही हैं और मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) ने भी उन बातों को बढ़ावा दिया है।' कुशवाहा ने कहा कि 'भले ही नीतीश कुमार मुझसे जद (यू) छोड़ने के लिए कहें, मैं नहीं करूंगा। मैंने जिम्मेदारी ली है और इस पार्टी को बचाने के लिए लड़ूंगा। मैं जद (यू) की मौजूदा स्थिति से निराश हूं।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुशवाहा ने कहा, 'नीतीश कुमार ने मुझे फोन कर पार्टी में बुलवाया, मैं अपने मन से नहीं आया।'
उन्होंने कहा कि जब-जब जदयू कमजोर हुई मुझे पार्टी में बुलवाया गया है। अब नीतीश कुमार कह रहे हैं कि अपने मन से आए हैं। सीएम आवास का कॉल डिटेल निकलवा लें सच पता चल जाएगा। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि 'पिछले दो साल में मुझे खुद से फोन नहीं किया। मैंने हर जरूरत पर नीतीश कुमार से फोन करके बात की। लेकिन मेरी कोई बात नहीं सुनी गई। नीतीश जी और मेरी भी संतान हैं, वे सामने आकर कसम खाए कि हम झूठ बोल रहे हैं।'
कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश मुझे मिलने का समय दें। उनके साथ सत्ता में बैठे ज्यादातर लोग आए गए वाले हैं। कहा कि नीतीश के साथ ज्यादातर नेता समता पार्टी के दौर से उनके साथ आते-जाते रहे, मैं आए गए वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कहा कि नीतीश अपने मन से काम करे तो अच्छा है, दूसरे की बात पर काम ना करे वरना और बुरी स्थिति होगी। अपने सलाहकार से सलाह लेकर काम करे तो और बुरा होगा। अभी स्थिति कम है आगे और बुरा होने वाला है। अगर नहीं संभले तो फिर भरपाई भी नहीं हो पाएगी।
Recommended Video
तो वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'क्या आपने कभी किसी राजनीतिक दल के भीतर होने वाली चर्चाओं को बार-बार बाहर बात करते देखा है? लोगों को पार्टी में मिल कर बात करनी चाहिए... हमारा इतना स्नेह है कि पार्टी से कोई चला भी जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications