मछलियों के तालाब पर लगा रखे थे बिजली के तार, खेल-खेल में टच हुए बच्चे, 2 की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित भेरियाही गांव के पास बिजली का करंट लगने से 2 किशोरों की मौत हो गई। दरअसल, गांव के पास एक मछलियों की पोखर है। वहां मछली पालने वालों के अलावा कोई और मछली न पकड़े इसलिए, 11000 वोल्ट की बिजली के लाइन वाले तार डाल रखे थे।

two children killed due to Electric current near a fish pond

जिन किशोरों की रात के समय वहां मौत हुई, उनके परिजनों का कहना है कि, कुछ बच्चे टहलते हुए उधर से जा रहे थे। एक जना तार से सटकर खड़ा हुआ, तभी अचानक बिजली आ गई और बिजली ने उस किशोर को चिपका लिया। तब उसे देखकर दूसरा किशोर उसके पास गया, तो वह भी करंट के चपेट में आ गया।

two children killed due to Electric current near a fish pond

इस तरह दोनों की झुलसकर मौत हो गई। उनकी पहचान मो. शैमुउद्दीन आजम व मो. शहाबुदीन आजम के तौर पर की गई है। उनकी मौत के बाद से उनके घर पर रुदन मचा हुआ है। पानापुर ओपी की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

two children killed due to Electric current near a fish pond
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+