सत्तरघाट महासेतु के टूटने पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा- 263 करोड़ तो सुशासनी मुंह दिखाई है...

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में 264 करोड़ रुपये की लागत से बने सत्तरघाट महासेतु का एप्रोच पथ बुधवार को गंडक नदी के पानी के बढ़ते दबाव के चलते ध्वस्त हो गया। बीते 16 जून को ही सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया था। करीब एक महीन में पूल टूटने पर विपक्ष ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए महासेतु के ध्वस्त होने की बात कही है। सरकार पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि 29 दिन के भीतर ही 264 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल ध्वस्त हो गया है।

Recommended Video

    Bihar Bridge Demolish: Tejashwi Yadav ने वीडियो शेयर कर Nitish Kumar पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    tejashwi yadav tweet about sattarghat mahasetu collapsed and did sarcasam on nitish government

    तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ''8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुंह दिखाई है। इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है।''

    वहीं बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि सत्तरघाट पुल में 3छोटे ब्रिज हैं,सत्तरघाट ब्रिज से 2km दूर छोटे ब्रिज का अप्रोच केवल पानी के तेज़ बहाव से कटा है।पूरे सत्तरघाट पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ।पानी जब बढ़ता है तो ऐसी स्थितियां पैदा होती हैं जैसे ही पानी का बहाव कम होगा उसे ठीक किया जाएगा। गोपालगंज में बुधवार को गंडक नदी में तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी का बहाव था और इतने बड़े जलस्तर के दबाव से इस महासेतु का एप्रोच रोड टूट गया है, जिसकी वजह से आवागमन बंद हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+