सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- उनके नाम पर हो बिहार में फिल्म सिटी

पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को सांत्वना देने और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना स्थित आवास पर पहुंचे। उनके साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेज प्रताप यादव भी सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से मुलाकात करने राजीव नगर आए। तेजस्वी यादव ने सुशांत के फिल्मी दुनिया में कम उम्र में ऊंचाई छूने की बात कहते हुए उनके नाम पर बिहार में फिल्म सिटी बनाने की मांग की।

Tejashwi yadav met with family of Sushant Singh Rajput

सुशांत को दी श्रद्धांजलि
तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा- मशहूर अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के आवास पहुंच श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिजनों से मिल संवेदना व्यक्त की। कम उम्र में उन्होंने ऊंचाइयां प्राप्त कर बिहार का नाम रोशन किया। हमारी मांग है कि बिहार में बनने वाली फ़िल्म सिटी का नामकरण सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर हो।

Tejashwi yadav met with family of Sushant Singh Rajput

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की बात: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशांत केस के बारे में उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस निष्पक्षता से कर रही है, अगर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में कोई दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

14 जून को फंदे से लटके मिले थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। 14 जून को बांद्रा के फ्लैट में उनकी लाश फंदे से लटकी मिली थी। अब तक की जांच में पुलिस यही कह रही है कि सुशांत ने खुदकुशी की है। फिलहाल इस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। पुलिस सुशांत के करीबियों, दोस्तों समेत बॉलीवुड के उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है जिनका इस केस से वास्ता हो सकता है।

Leaders Pays Tribute To Shyama Prasad Mukherjee His Death Anniversary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+