ससुर लालू के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे चहेते दामाद तेज प्रताप

पटना। सियासी जंग हो या इश्क में सब जारी है। बात अगर चुनाव की हो तो यहां दोस्त को दुश्मन बनते और दुश्मन को दोस्ती का हाथ थमाने में देरी नहीं लगती। बिहार विधानसभा चुनाव में ये बातें सच साबित हो रही है। महागठबंधन से नाराज होकर सपा सुप्रीमों ने अलग चुनाव लड़ने का फैसला क्या किया अब राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के सबसे चहेते दामाद ने उनके खिलाफ ही बिगुल फूंक दिया है।

बिहार के PhD धारक विधायक जी, जो क्राइम में सबसे आगे

tej pratap singh

मुलायम के पोते तेज प्रताप और लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी की शादी को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते है, लेकिन चुनाव ने दोनों समधियों के साथ-साथ सुसुर-दामाद के रिश्ते में भी दरार डाल ली। जी हां अब लालू के चहेते दामाद तेज प्रताप बिहार चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार करते नजर आएंगे।

मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वह सपा के लिए बिहार में प्रचार करेंगे। दरअसल मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी ने महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तेज प्रतात उन जगहों पर भी प्रचार करेंगे जहां लालू ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह अपने ज्यादातर उम्‍मीदवार यादव बहुल सीटों पर ही उतारेंगे। चुनावों में मुलायम के साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा तेज प्रताप के भी चुनाव प्रचार करने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+