लो अब बिहार में पकड़ी गईं नकलची टीचर

पटना। पहले खिड़की से नकल कराने वाली तस्वीर ने बिहार को शर्मसार किया और फिर टॉपर घोटाले ने बिहार की शिक्षा व्‍यवस्‍था को तार-तार कर दिया। लो अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें बिगड़ैल छात्र नहीं, बल्कि स्वयं टीचर जी नकल करती पकड़ी गई हैं। और सुनिये मामला तो अब सामने आया है, जबकि सच तो यह है कि पिछले कई दिनों से बिहार में हो रहे विभिन्न परीक्षाओं में परीक्षार्थियों द्वारा धड़ल्ले से नकल जारी थी।

पढ़ें- बिहार की टॉपर रूबी से पूछे गये सवाल और उनके जवाब

Cheating

खैर प्रशासन के अधिकारियों को अब तक यह नकल दिख ही गई, जब मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से जिले के अनट्रेंड नियोजित शिक्षकों की डिप्लोमा का प्राइमरी एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा चल रही थी।

इस दौरान नियोजन परीक्षा दे रहीं एक शिक्षिका नकल करते हुए मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। आरडीडी ऑफिसर स्कूल में अनट्रेंड शिक्षकों की परीक्षा चल रही थी। वहीं जांच के लिए कई ऐसे अधिकारी भी लगाए गए थे, जो नकलचियों पर लगाम लगा सके। लेकिन जब उसी कॉलेज परिसर में एग्जाम देते हुए एक महिला टीचर हो कैमरे में खुलेआम नकल करते हुए पकड़ा तो नकलचियों पर लगाम लगाने के लिए तैनात शिक्षकों की बोलती बंद हो गई।

दूसरे केंद्र में किताब से नकल

अनट्रेंड शिक्षकों के परीक्षा का एक दूसरा केंद्र शफी मुस्लिम हाई स्कूल मे था। वहां का नजारा तो और बिहार के शिक्षा व्यवस्था को प्रोत्साहित कर रहा था। परीक्षार्थियों द्वारा इस तरह कॉफी लिखी जा रही थी, कि जैसे घर में किताब से देखते हुए फेयर किया जाता हो।

सीधे किताब से नकल कर रहे परीक्षार्थी के सेंटर पर आरडीडी ऑफिसर खुद पहरेदारी करते हुए नकलचियों पर नज़र गराय हुए थे। जब परीक्षार्थियों द्वारा किए जा रहे खुलयाम नकल मीडिया की कैमरे में आ गई तो जहां परीक्षा दे रही महिला ने अपने एक रिश्तेदार को विभाग के अधिकारी बताते हुए मीडिया को धमकी दी तो केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक का कहना था कि आज अंतिम परीक्षा है इसे छोड़ दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+