पदयात्रा में तेज प्रताप यादव के पैरों पर उड़ेला गया मिनरल वाटर, समर्थकों के तलवों में पड़े छाले

पटना। बिहार की राजनीति और अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के भीतर ही जगह बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव संघर्ष कर रहे हैं। हलांकि तेजस्वी यादव से किसी तरह का विवाद होने से वो इनकार करते हैं लेकिन बिना नाम लिए वो लगातार आलोचना भी करते रहे हैं। बिहार के उपचुनावों में स्टार प्रचारकों कि सूची में तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती का नाम गायब है। तबसे तेज प्रताप यादव ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने समर्थकों के साथ गांधी मैदान से चरखा समिति तक धूप में गरमाई सड़क पर नंगे पैर यात्रा की और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा के दौरान समर्थक उनके पैरों और सड़क पर मिनरल वाटर की बोतल से पानी उड़ेलते दिखे ताकि छाले न पड़े। पदयात्रा के बाद तेज प्रताप यादव अपने तलवों पर मलहम लगाते भी नजर आए।

Recommended Video

    पदयात्रा में तेज प्रताप यादव के पैरों पर उड़ेला गया मिनरल वाटर, समर्थकों के तलवों में पड़े छाले
    लोकनायक की जयंती पर तेज प्रताप ने निकाली पदयात्रा

    लोकनायक की जयंती पर तेज प्रताप ने निकाली पदयात्रा

    तेज प्रताप यादव ने छात्र जनशक्ति परिषद नाम से संगठन बनाया है जिसका अपना झंडा भी है। तेज प्रताप यादव खुद को लोकनायक जय प्रकाश नारायण का अनुयायी मानते हैं। लोकनायक की जयंती पर उन्होंने समर्थकों के साथ ढाई किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। गांधी मैदान से चरखा समिति कदमकुआं तक धूप में रोड पर नंगे पैर पैदल चलकर जाना आसान काम नहीं था। समर्थकों ने जोश के साथ इस पदयात्रा में भाग लिया और अपने नेता तेज प्रताप यादव के पैरों पर मिनरल वाटर डालते चले। धूप से गर्म हुई सड़क पर चलते हुए कई समर्थकों के पैरों में छाले पड़ गए। पदयात्रा के बाद तेज प्रताप यादव को भी तलवों में मलहम लगाना पड़ा।

    तेज प्रताप ने कहा- जारी रहेगा संघर्ष

    तेज प्रताप ने कहा- जारी रहेगा संघर्ष

    पार्टी में ही उपेक्षा के शिकार हुए तेज प्रताप यादव ने पदयात्रा के बाद कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा और इसे मुकाम तक पहुंचाने के लिए समर्थक जी-जान लगाकर काम करते रहेंगे। पदयात्रा कर तेज प्रताप यादव ने लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिता लालू ने भी जेपी आंदोलन में भाग लिया था, वे भी उनकी विचारधारा पर चलते हुए शिक्षा, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। राजद में हाशिए पर डाल दिए गए तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी से उनको कोई नहीं निकाल सकता है। परिवार का मामला अलग है और उनकी सियासी लड़ाई अलग है। कहा कि तेजस्वी यादव से कोई विवाद नहीं है।

    'विरोधी मेरी लोकप्रियता से जलते हैं'

    'विरोधी मेरी लोकप्रियता से जलते हैं'

    पदयात्रा निकालने से पहले तेज प्रताप यादव ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उनकी लोकप्रियता से पार्टी के अंदर उनके विरोधी जल रहे हैं। कहा कि मुझे दूसरा लालू कहा जाता है, इस वजह से कई लोगों को जलन है। यह भी कहा कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मेरा नाम नहीं है, इससे मैं दुखी नहीं हूं। मां और बहन का नाम उस लिस्ट में नहीं है, इससे मैं आहत हूं। जिन लोगों ने ऐसा काम किया है उनको माफी मांगनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+