पटेल के बहाने मोदी पर शरद यादव का कटाक्ष, कहा देश बन रहा बुतों का कबाड़खाना

sharad yadav
नयी दिल्ली। जनता दल जूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव अब अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शे-कदम पर चलने लगे है। नीतीश की तरह ही वो भी भाजपा के सीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर तर्ज कसने लगे है। मोदी पर बरसते हुए शरद यादव ने कहा कि वो सरदार पटेल के बहाने राजनीति कर रहे है।

यादव ने कहा कि पटेल की विरासत के बहाने लोग देश को बुतों का कबाड़खाना बन रहे है। उन्होंने कहा कि देश में जितनी मूर्तियां लगेगी विचारधारा उतनी ही मरेगी। ये लोग इंसान थे, उनकी विचारधारा मतलब रखती है। मूर्तियों से क्या होने वाला है। मूर्तियां लगवाना इंसान की विचार को मारने के एक जरिया है।

शरद यादव मे मोदी के बिहार दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो चाहें जितनी बार पटना जाए, चाहे तो वहीं रह जाएं। उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा भाजपा चाहे तो पटना में अपना हेडक्वार्टर बना लें और देश भर में घूमे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+