बिहार टॉपर रूबी राय से पूछे गए सवाल और उनके जवाब

पटना (मुकुन्द सिंह)। स्टेट टॉपर घोटाले की आर्ट्स टॉपर कल अचानक 3 बजे बोर्ड कार्यालय पहुंची। जहां बोर्ड की कमेटी द्वारा उससे कई सवाल पूछे गए। कमेटी द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब सुनने के बाद यह पता चला कि वाकई बिहार कीआर्ट्स स्टेट टॉपर रूवी राय "लल्लू " है। जो प्रश्‍न रूबी से पूछे गये थे उनमें से कुछ हम आपको यहां बता रहे हैं।

Questions asked to Bihar topper Ruby Rai, what she answered

आपको बताते चलें की स्टेट आर्ट्स टॉपर रूबी से कमिटी ने यह पूछा कि क्या आपको तुलसीदास पर निबंध लिखना आता है। तो रूबी ने कमेटी के सामने तुलसीदास पर निबंध लिख लिखा। जिसमें उसके द्वारा लिखा गया की तुलसीदास जी आप को प्रणाम आगे कुछ मुझे नहीं आता है।

-
-
-
बिहार टॉपर रूबी राय से पूछे गए सवाल और उनके जवाब

बिहार टॉपर रूबी राय से पूछे गए सवाल और उनके जवाब

कमिटी के द्वारा पूछा गया दूसरा सवाल यह था-संज्ञा किसे कहते हैं। तो इमानदारी पूर्वक रूबी ने कमिटी के सामने कहा मुझे संज्ञा की परिभाषा नहीं आती है।

तीसरी सवाल था होम साइंस में किस चीज की पढ़ाई होती है। जिसका जवाब उसने यह कहते हुए दिया कि इसमें खाना बनाने की पढ़ाई की जाती है।

इन्‍हीं सवालों के बीच रूबी ने कहा आखिरकार यही सवाल मुझसे क्यों पूछे जा रहे हैं। यही वह सवाल था जिस पर बवाल हुआ था।

सवाल जवाब के अंतिम दौर में रूबी ने कहा कि आगे जो कुछ भी कहा सुना जाएगा वह कॉपी में लिखा जाएगा। क्योंकि आप लोगों के द्वारा जिस तरह के सवाल पूछे जाते हैं उससे मेरा दिमाग और कंफ्यूज हो जाता है परीक्षा से पहले इन सारे सवालों का जवाब मैंने बड़ी मेहनत से याद की थी। लेकिन परीक्षा खत्म हो जाने के बाद यह सब भूल गई हूं।

शायद अब आप चौंक रहे होंगे की स्टेट टॉपर और इस तरह की का सवाल। तो चौंकिए मत हम आपको बताते चलें की ये सवाल उस एक्सपर्ट कमिटी के थे, जो बिहार इंटर की टॉपर्स से किया गया था और जवाब दिया है इंटर आर्ट्स की टॉपर रूबी राय ने। वही रूबी राय जो "प्रोडिकल सायंस " का जवाब देकर चर्चा में आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+