पटना पुलिस ने शिक्षकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आखिर क्यों नहीं पहुंचने दिया सीएम हाउस
पटना। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने शिक्षकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शिक्षकों की कमर पर जमकर लाठियां मारीं। जिसमें कई शिक्षकों को गंभीर चोटे आईं। यह घटना शहर के इको पार्क के पास की है, जब कुछ शिक्षक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे।

मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले ही उनके पास पुलिस आ गई, और फिर पुलिस ने शिक्षकों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। संवाददाता ने बताया कि, आज सचिवालय थाना इलाके की पुलिस द्वारा जमकर लाठियां चटकाई गईं। पुलिस का शिकार हुए अतिथि व्याख्याता (लेक्चरर)।

बता दें कि, अतिथि व्याख्याता अपनी सेवा को कांट्रैक्ट बेसिस से हटाकर नियमित करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें ईको पार्क के पास पटना पुलिस ने पीटा है। बताया गया कि, वे व्याख्याता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। तभी ईको पार्क के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया, लेकिन इसके बावजूद भी प्रदर्शन कर रहे लेक्चरर सीएम हाउस की तरफ जाने लगे। तब पुलिस ने लाठियां मारीं।

कई जख्मी अतिथि व्याख्याताओं ने बताया कि, पटना पुलिस ने उनके कुछ साथियों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस की पिटाई से उनके कई साथियों को चोटें आई हैं। उनका कहना है कि, नियोजित लेक्चरर यूजीसी के मानकों अनुसार अपनी सेवा को कांट्रैक्ट बेसिस से हटाकर नियमित करने की मांग कर रहे थे। क्योंकि, वे कई सालों से राज्य के तमाम यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications