बिहारः पूर्व मंत्री के बेटे की हत्या करने वाले अपराधी को घर में घुसकर बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

पटना। बिहार के हाजीपुर जिले के पूर्व मंत्री मोती लाल सिन्हा कानन के बेटे अतुल कृष्ण कानन की हत्या का नामजद आरोपी संजय शर्मा उर्फ लाल की बुधवार देर रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने आए बदमाशों ने संजय के शरीर में करीब 10 गोली मारी। इसके अलावा चाकू से भी तीन बार हमला किया। वहीं कमरे में मौजूद अपराधी संजय की बहन व हाईकोर्ट की अधिवक्ता रंजू सिन्हा पर भी चाकू से बदमाशों ने हमला कर दिया।

patna former minister moti lal sinha son murder accused sanjay killed

बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के इंदिरानगर रोड नंबर 1 इलाके में अंजाम दिया। घायल रंजू सिन्हा को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश गली के रास्ते अशोकनगर की तरफ भाग गए। मौके से पुलिस को हमलावरों की गिरी हुई एक पिस्टल और चार खोखे मिले हैं।

कंकड़बाग थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घटना के पीछे घायल अधिवक्ता रंजू सिन्हा की तरफ से पैसे के लेन-देन अहम कारण बताते हुए अपने पांच नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मृतक के घर के पास गली में स्ट्रीट लाइट लगी है। मृतक संजय शर्मा की मां ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद करके अपराधी मकान में घुसे और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जबकि आसपास के घरों में लाइट जल रही थी।

पुलिस को जांच में पता चला है कि साल 2013 में 8 जून को बट सावित्री पूजा के दिन हाजीपुर में पूर्व मंत्री मोती लाल सिन्हा कानन के पुत्र अतुल कृष्ण कानन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत की तरफ से हत्याकांड के चार अभियुक्तों अभिषेक कुमार, राजू कुमार, सुनील कुमार तथा संजय शर्मा को दोषी करार देते हुए। साल 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। करीब डेढ़ साल पूर्व होईकोर्ट में अपील दायर करने के बाद संजय जेल से बाहर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+