बिहार: साफ-सफाई के लिए खरीदी जाएगी नई मशीनें, 23 करोड़ से चमकेगा पटना
पटना। एक ओर जहां बिहार की राजनीति राज्य में विकास के वादे कर रही है वहीं नए-नए पैतरों के ज़रिए अभी से जनहित कार्य किए जाने लगे हैं। शहर में मैकेनिकल सफाई की जरूरत को समझते हुए नये सफाई मशीनों की खरीदारी की मंजूरी दे दी गई है।

मानक के अनुसार आपूर्तिकर्ता और उपकरणों के चयन में गड़बड़ी होगी तो इसके लिए क्रय समिति के अध्यक्ष ही जिम्मेदार होंगे। स्थाई समिति ने बीते दिन कचरा प्रबंधन के लिए आवंटित 23 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है।
पढ़ें- अमित शाह का प्लान
इस पर महापौर अफजल इमाम की अध्यक्षता में स्थाई समिति की बैठक हुई। चर्चा में कचरा प्रबंधन, हाईकोर्ट में चल रहे पीआइएल और अन्य मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
महापौर ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त विकास के बजाए विवाद पैदा कर रहे हैं। नागरिकों की परेशानी पर हाईकोर्ट को निर्देश देना पड़ रहा है लेकिन निगम समाधान की दिशा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहा है। हालांकि अब नए विकास कार्यों के ज़िरए जनता का ध्यान आकर्षित किया जाने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications