Opposition Meeting अगर फोटो सेशन तो BJP के पेट में दर्द क्यों? कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
Opposition Meeting Patna लगातार सियासी गलियारों में सुर्खियों में है। कांग्रेस-जदयू-तृणमूल-राजद जैसे दलों की एकजुटता पर भाजपा लगातार कटाक्ष कर रही है। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है।
पटना में हुई विपक्षी दलों की मीटिंग पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बयान दिया है। बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, अगर विपक्ष की बैठक फोटो सत्र था तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी 'विपक्षी एकजुटता' की कवायद को फोटो सेशन करार दिया। इस पर अखिलेश प्रसाद ने सवाल किया कि अगर विपक्षी एकता बेमानी है तो वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में क्यों बोल रहे हैं?
अखिलेश ने कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है। वे समझ रहे कि अगर विपक्ष साथ आया तो वे 100 सीट के नीचे चले जाएंगे... 6 महीने में शिवराज सिंह बेरोज़गार होने वाले हैं।
पहले शिवराज, फिर मोदी की विदाई तय?
बिहार कांग्रेस प्रमुख के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी मात मिलेगी। उन्होंने कहा, शिवराज की गद्दी पहले जाएगी उसके बाद मोदी जी की जाएगी।
विपक्षी दलों की बैठक में कौन दल शामिल हुए
बता दें कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), नेशनल कॉन्फ्रेंस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) जैसे दल शामिल हुए।
2024 से पहले एक मंच पर आए अलग-अलग विचार!
पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी के कारण 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले इस बैठक को विपक्षी एकजुटता की बड़ी कवायद माना जा रहा है।
केजरीवाल, उद्धव ठाकरे जैसे नेता एक मंच पर
बैठक इस कारण भी चर्चा में है क्योंकि नीतीश के अलावा, अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, उद्धव ठाकरे समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव सरीखे नेता भी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications