बिहारः छपरा में मूर्ति विसर्जन पर मचा उपद्रव
पटना। बिहार के छपरा में मूर्ति विसर्जन को लेकर ही विवाद खड़ा हो गया है। कई लोग दुर्गा प्रतिमा को लेकर जा रहे थे। लोगों की भीड़ को प्रशासन की ओर से रोकने के प्रयासों के तुरंत बाद भीड़ ने हिंसक रूप धारण कर लिया। उपद्रवियों ने आगजनी की और तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ दिया।

हालात बिगड़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईटीबीपी की छह कम्पनयों को छपरा बुलाना पड़ गया है। यहां पर आज के दिन दुर्गा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होना था। आज ही के दिन महूर्त देखकर लोग मूर्ति विसर्जन के लिए निकले थे। लेकिन बकरीद औऱ मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम एक ही दिन पड़ने से रास्तों पर ज्यादा भीड़ हो गई।
लोगों को ज्यादा भीड़ से प्रशासन को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम एक ही दिन पड़ जाने से जिले में सांप्रदायिक माहौल खराब होने की आशंका बढ़ गई थी।
बताया जा रहा है कि मामला तब बढ़ गया जब विसर्जन करने वाले लोगों की भीड़ का काफिला अल्पसंख्यक मोहल्ले से होकर गुजरा। इस दौरान विसर्जन के लिए जाती भीड़ को रोका गया औऱ लाऊड स्पीकर जब्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications