पहली बार नीतीश ने संभाली JDU की कमान, फूट-फूटकर रोए नेता

नयी दिल्ली। शरद यादव के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड की कमान संभाल ली है। शरद यादव के हाथों से ये कमाल लेकर नीतीश पहली बार पार्टी के अध्यक्ष बनें हैं। यह फैसला जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को लिया गया है।

nitish kumar

लगातार तीन बार से जेडीयू की कमान संभाल रहे शरद यादव के इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी नेताओं में उदासी छा गई। कई के आंखों से आंसू छलक गए। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी तो फूट-फूटकर रोने लगे।

शरद यादव का कार्यकाल

साल 2006 से अबतक जेडीयू की जिम्मेदारी संभाल रहे शरद यादव ने खुद ही चौथी बार पार्टी अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था। ल 2013 में तीसरी बार पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे। शरद यादव के इंकार के बाद से पार्टी के नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। कार्यकारिणी ने कई नामों पर विचार किया, जिसके बाद आखिरी में नीतीश के नाम पर मुहर लगा दी गई। नीतीश ने पार्टी कार्यकारिणी के फैसले का सम्मान करते हुए ये अहम जिम्मेदारी संभाल ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+