खुल गई पोल, उद्घाटन से पहले ही धंस गया करोड़ों की लागत से बना पुल

पटना। बिहार की जेडीयू सरकार विकास का दावा करती है। प्रदेश में फ्लाईओवर, सड़कें, पुल बनाए रहे हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर जिले में बागमती पर बन रही पुल ने सरकार की पोल खोल दी है। बागमती नदी की उपधारा पर करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही धंस गया। 80 मीटर लंबे इस पुल के बीच से धंसने से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसने विकास की पोल खोल दी।

bridge

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के सीनियर प्रॉजेक्ट इंजीनियर बीके सिंह ने सरकार की नाक बचाने की कोशिश के तहत कहा कि नदी के कटाव के कारण पुल की नींव धंस गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इसके निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल हो रही है।

मुजफ्फरपुर के कटरा में बकुची और औराई मार्ग पर बसघट्टा के पास बने इस पुल का निर्माण काम सात दिन पहले ही खत्म हुआ है। अब इसे दोनों तरफ से सड़क से जोड़ने का काम होना था, लेकिन इससे पहले की पुल का उद्घाटन होता पुल बीच से ही धंस गई। 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल को बनाने का ठेका मेसर्स दिलीप कुमार को मिला हुआ है। पिछले महीने 6 जुलाई को ही मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिलीप कुमार को लकनदेई में समय से पहले एक पुल के निर्माण पर सम्मानित किया था। राज्य के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+