नक्सलियों के डर से भागे बिहार के विधायक जी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार में नक्सलियों का आतंक जिला औरंगाबाद में साफ देखने को मिला। यहां के गोह विधानसभा के जदयू विधायक रणविजय सिंह को गुरुवार को पास के एक गाँव में नक्सली नेताओं की होने की सूचना पर बाइक से भागना पड़ा।
शादी समारोह
औरंगाबाद के स्थानीय पत्रकारडी.के.पांडे ने बताया कि मामला यह है की जदयू विधायक रणविजय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के खैर गाँव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
नक्सली गांव में
देर रात जब विधायक समारोह से लौट रहे थे की पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को सूचना दी की इंटेलिजेंस की रिपोर्ट है की नक्सली सबजोनल कमांडर बिहारी तथा एरिया कमांडर ललन और कौशल अजान गाँव के पास अपने दस्ते के साथ ठहरे हुए है।
बाइक से घर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक विधायक को अजान गाँव होते लौटना था, नक्सली नेताओ को अपने पास के गाँव में होने की सूचना पाकर विधायक तुरंत ही दादर गाँव की ओर प्रस्थान कर गए। और दादर गाँव में अपनी स्कार्पिओ वाहन खड़ी करके बाइक से अपने गाँव बन्देया सुरक्षित पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, विधायक रणविजय सिंह ने एसपी से बात कर उन्हें पूरी जानकारी दी। तो एसपी बाबू राम ने उन्हें सतर्क रहने की बात कही। जानकारों का कहना है कि इस घटना से साफ है कि बिहार में नक्सलियों का आतंक बरकरार है।













Click it and Unblock the Notifications