मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए मुसलमानों ने चढ़ाई चादर

रैली की सफलता की कामना लिए मुस्लिमों ने चादर चढ़ाई। बिहार हाई कोर्ट मजार पर चादरपोशी की गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री अब्दुल रहमान भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
रहमान ने कहा कि देश के मुसलमानों को विकास, शिक्षा, समृद्धि और शांति चाहिए। इसलिए मुस्लिम भाई भी चाहते है कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। चादरपोशी के इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद खालिद कमाल के साथ बीजेपी के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट, युवा मोर्चा के झारखंड प्रभारी संतोष रंजन राय के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। ये बात तो साफ है कि मोदी की लोकप्रियता ना केवल युवाओं में बल्कि मुस्लिम समुदाय में भी बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications