"आरएसएस और भाजपा शुरू से ही आरक्षण विरोधी"
पटना। आरक्षण के मामले पर हो रही राजनीति और आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान पर राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहा कि आरएसएस और भाजपा शुरू से ही आरक्षण विरोधी रहे हैं और यह कोई नई बात नहीं। अनवर ने कहा कि इनका बस चले तो भारत के संविधान की जगह पर मनु स्मृति को ही ला दें।

वहीं, तीसरे मोर्चे पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन दो तिहाई बहुमत से जीतेगा और भाजपा डबल डिजिट के पास तक भी नहीं पहुंच पाएगी और तीसरे मोर्चे का कोई नाम तक नहीं होगा। मुजफ्फनगर में हुए दंगे की रिपोर्ट पर राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहा कि दंगा प्रशासन की विफलता के कारण हुआ था और अगर प्रशासन चाहता तो इसे रोक सकता था। वहीं, भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों को भी इसका जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इसमें नाम आना काफी दुखद है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी सरकार से देश की आरक्षण नीति की समीक्षा करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया है कि इस बात का परीक्षण करने के लिए एक गैरराजनीतिक समिति गठित की जाए कि किसको आरक्षण सुविधा की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications