मोदी बोले 8 नवंबर को खत्म होगी लालू यादव की वैलिडिटी
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है, लेकिन नेताओं का एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी तक खत्म नही हुआ है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि 8 नवम्बर को लालू प्रसाद की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी। 8 नवंबर को भाजपा की विजय का शंखनाद होने के बाद डपोरशंख मौन हो जाएंगे।
बिहार चुनाव: रिजल्ट से पहले ही हुआ मोदी का विजयी भाषण लीक
परिणाम आने से पहले ही भाजपा में सीएम पद के लिये उठापटक
सुशील मोदी ने कहा कि पिछले विधानसभा में सरकार बनाने का दावा कर रहे थे, और जीते केवल 22 सीटें। वैसे ही लोकसभा चुनाव में वे 40 में से 30 सीटे जीतने का दावा कर रहे थे, मिलीं मात्र सिर्फ 4 सीटें और अपराधियों की मदद के बावजूद बेटी को नहीं जिता पाए। ऐसे लोगों की वैलिडिटी कुछ दिन की ही होती है। उन्होंने कहा कि इस बार वे 190 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन लोकसभा नतीजे की तरह यह उनका दावा ही रह जाएगा।
वहीं जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि 8 नवम्बर के बाद बीजेपी के नेता एक्सपायरी डेट की दवा जैसे हो जाएंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications