लालू ने कहा बलात्कारियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने सपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा है कि बलात्कारियों के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बलात्कारियों का पक्ष लेना हमारे देश और समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने गत दिन गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 'लड़के बेचारे होते हैं अगर उनसे कोई गलती हो गई तो उन्हें फांसी नहीं देना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे देश के प्रधानमंत्री बने तो बलात्कार के कानून में संशोधन अवश्य करेंगे। हालांकि मुलायम के इस बयान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने सपा की आलोचना शुरु कर दी है।
लालू प्रसाद ने कहा है कि किसी बलात्कारी को समर्थन देना उतना ही गलत है जितना कि बलात्कार करना। हमारे देश का यह दुर्भाग्य है कि यहां के कुछ नेता बलात्कारियों को समर्थन देने की बात कर रहे हैं। लालू ने मुलायम पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 के लिए वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं ताकि मुसलमानों समेत बलात्कारियों का वोट घसीटा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications