पासवान ने फेरा मोदी की उम्मीदों पर पानी? कहा पहले पूछूंगा किसे दिया वोट तब करूंगा काम

ram-vilas-bihar
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने चुनावों से पहले ही एक मंत्र दिया था,'एक भारत और श्रेष्ठ भारत' व उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार सबके लिए काम करेगी, चाहे उसने चुनाव में एनडीए को वोट दिए हो या न दिया हो लेकिन हमारी सरकार सबके साथ रहेगी पर ऐसा लगता है कि इसका असर उनके मंत्रियों पर नहीं हुआ है इसलिए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान वो बोल गए जो शायद नरेंद्र मोदी ही नहीं, देश के हर नागरकि को भी नागवार हो।

यह भी पढ़ें- यूपी के बाद बिहार में हवस सवार

हाजीपुर में एक सभा के दौरान पासवान ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि इस बार काम कराने के लिए मिलने वाले लोगों से पूछेंगे कि उसने किसे वोट दिया है, उनके इलाके में कितना वोट मिला है, तब उसका काम करेंगे।

पासवान ने कहा, 'कौन बूथ नंबर है। उस पर कितना हमको वोट मिला, कितना किसको वोट मिला है, उसके आधार पर तय करेंगे। ये नहीं कि कुर्ता-पजामा पहनकर आए और हम काम कर दिए। एक सभा के दौरान पासवान ने वोट को लेकर कई बार नाराजगी जताई व वे कई बार यह कहते सुने गए कि विकास का असली हकदार वही जिसने दबाया हो पक्ष में बटन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+