मांझी ने किया पंडितों के लिए अशब्द का इस्तेमाल!, बढ़ा बवाल तो दी ये सफाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मांझी पर एक कार्यक्रम में पंडितों के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप है।

पटना, 19 दिसंबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मांझी पर एक कार्यक्रम में पंडितों के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप है। कार्यक्रम में मांझी ने पंडितों को कथित तौर पर हमारी कहा। अपने इस बयान को लेकर मांझी मीडिया की रडार पर आ गए हैं। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने इसको लेकर सफाई दी है। मांझी ने कहा कि उन्होंने हरामी शब्द का इस्तेमाल अपने समुदाय के लिए किया, पंडितों के लिए नहीं। अगर मेरे बयान को लेकर गलतफहमी हुई है तो मैं इसके लिए मांफी मांगता हूं।

Recommended Video

      Jitan Ram Manjhi on Pandit Video: Bihar के पूर्व CM Jitan Manjhi का विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी
      Jitan Ram Manjhi

      दरअसल शनिवार को पटना में भुइयां मुसहर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम में जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि थे, कार्यक्रम में मांझी ने अपने भाषण के दौरान अपशब्द का प्रयोग किया। उन्होंने धर्म के नाम पर राजनीति का मुद्दा उठाया और इसी दौरान पंडितों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया।

      यह भी पढ़ें: भारतीयों के लिए खुशखबरी, H-1B वीजा जारी करने पर लगी रोक हुई खत्म

      कार्यक्रम में क्या बोले मांझी
      कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान मांझी ने कहा, 'आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्यनारायण भगवान की पूजा का नाम हम लोग नहीं जानते थे। **** अब हर टोला में हम लोगों के यहां सत्यनारायण भगवान पूजा होती है। इतना भी शर्म लाज नहीं लगता है कि पंडित **** आते हैं और कहते हैं कि कुछ नहीं खाएंगे आपके यहां...बस कुछ नगद दे दीजिए।'

      मांझी के बयान पर ब्राह्मण समाज में गुस्सा

      मांझी का यह बयान आज तमाम समाचार चैनलों की सुर्खियां बना हुआ है। मांझी के बयान के तूल पकड़ने पर उनकी पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उनके इस बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में गुस्सा है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान के प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संस्था से मांझी से अपने बयान को लेकर मांफी मांगने के लिए कहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+