पति का दूसरी औरत से था जिस्‍मानी संबंध, पत्‍नी को चढ़वा दिया HIV संक्रमित खून

पटना। पति और पत्नी के बीच चल रहे अवैध संबंधों को लेकर बेवफाई के कई मामले सामने आते हैं। लेकिन बेवफाई में कोई इस कदर कर गुजरे ये पहली बार सामने आया है। जी हां एक महिला को उसके बेवफा पति ने एचआईबी संक्रमित खून चढ़वा दिया। जिंदगी और मौत से जूझते हुए आज उसकी मौत हो गई।

Husband who had affair with another woman injected hiv infected blood to wife

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। मोतिहारी की रहने वाली 25 वर्षीय सुमन (बदला हुआ नाम) की शादी कुछ ही दिनों पहले हुई थी। सुमन के पिता ने दान-दहेज देने के लिए अपनी जमीन बेच दी ताकि बेटी को ससुराल में परेशान ना किया जाए। शादी के कुछ ही दिनों बाद सुमन को यह पता चला कि उसके पति का संबंध किसी लड़की के साथ है। फिर क्या था इन दोनों के बीच अक्सर वाद विवाद होता रहता था।

बार-बार सुमन अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इसी विरोध को देखते हुए उसके पति ने एक दिन धोखे से सुमन के शरीर में HIV पीड़ित का खून चढ़वा दिया। खून चढ़ाने के बाद धीरे-धीरे सुमन बीमार होने लगी। जब वह बीमारी का इलाज करवाने गई तो उसे पता चला कि उसे एड्स है। डॉक्‍टरों के पूछने पर सुमन के सामने सबकुछ साफ हो गया और पति की हैवानियत सामने आ गई। अब सुमन के मायके वालों में उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुमन पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में बतौर एड्स पीडि़त इलाज करवा रही थी। गुरुवार को सुमन की मौत हो गई।

अब हाल ऐसा है कि पीड़िता सुमन पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में बतौर एड्स पीडि़त इलाज करवा रही है और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं सुमन का कहना है कि उसका यह हाल उसके पति के वजह से हुआ है। पति के गैर संबंधों का विरोध करने पर उसने हैवानियत से भी बढ़कर सजा दी और चुपके से शरीर में एचआईवी पीड़ित का खुन चढवा दिया।

अस्पताल में सुमन की देखभाल कर रहे उसके भाई का कहना है कि बहन सुमन के साथ हुई इस हैवानियत की घटना के बाद हम लोगों ने थाने से लेकर कोर्ट और पुलिस के आला अधिकारियों तक सभी का दरवाजा खटखटाया पर किसी ने आज तक इंसाफ दिलाने की कोशिश नहीं की। और ना ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+