गिरिराज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, बोले मेरे साथ भोलेनाथ हैं

अपने विवादित बयान से सुर्खियों में आने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद उम्मीदवार और कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने भी बदलती हवा को पहचान लिया और अमित शाह की चाल चले। चुनाव आयोग की बढ़ती सख्ती के बाद गिरिराज ने अपने बयान में कहा है कि 'मैं सभी नियम-कानूनों का पालन करुंगा।' गिरिराज ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि 'जो भी लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा।'
अभी कुछ दिनों पहले भाजपा की ओर से यूपी के चुनावी प्रभारी अमित शाह ने शामिली में एक भड़काऊ भाषण दिया था कि 'यह चुनाव बदले का चुनाव है।' इस बयान के बाद अमित को चुनाव आयोग की नोटिस का सामना करना पड़ा। आयोग ने अमित पर चाबुक बरसाते हुए उन्हें उनकी रैली और जनसभा से जुदा कर दिया। मामला यह है कि इतने बड़े कद्दावर नेता अमित शाह इसलिए नरम पड़ गए क्योंकि वो जान गए थे कि चुनाव आयोग के सामने झुके नहीं तो कुर्सी भी गई और बेइज्जती भी होगी। अंतत: उन्होंने सिर झुकाकर आयोग के सामने माफी मांगी और आयोग ने अमित के इस बात की सराहना करते हुए उन्हें माफी भी दे दी।
भारतीय जनता पार्टी के लिए यह काफी दुखद साबित होता जा रहा है कि उनके ही हितैषी, उम्मीदवार और समर्थक अब उनके िही विचारों के खिलाफ बयानबाजी करने लगे हैं। शायद तस्वीर अब भी कुछ ऐसी ही है कि आज भी भाजपा के किसी एक आदमी पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications