कंबल ओढ़ते ही यूं मौत के आगोश में समा गए बाप-बेटी, जानें क्या हुआ ऐसा

पटना। बिहार के पूर्णिया में एक शख्स और उसकी तीन साल की बेटी की जहरीले सांप ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सांप के काटने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, उसके पिता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम ​तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

ठंड लगने पर ओढ़ा कंबल

ठंड लगने पर ओढ़ा कंबल

घटना पूर्णिया के ओपी थाना क्षेत्र के गोठ गांव की है। बीते सोमवार को 32 साल के विवेकानंद साह और अपनी तीन साल की बेटी लक्ष्मी के साथ रात में सो रहे थे। रात में लक्ष्मी को ठंड लगी तो पिता विवेकानंद ने कंबल निकाला और बिना देखे ही उसे ओढ़ लिया। कंबल में जहरीला सांप मौजूद था, उसने दोनों बाप-बेटी को डस लिया।

सांप के डसने से बाप-बेटी की मौत

सांप के डसने से बाप-बेटी की मौत

सांप के काटते ही विवेकानंद और बेटी लक्ष्मी चीखने लगे। हंगामा सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े। सांप के काटने से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल ले जाने के दौरान विवेकानंद की मौत हो गई।

पहले मंदिर ले जाया गया, फिर अस्तपाल

पहले मंदिर ले जाया गया, फिर अस्तपाल

मृतक विवेकानंद साह की पत्नी राधा देवी के मुताबिक, जब हंगामा सुनकर सभी दौड़े। उसने बताया कि पति और बेटी को पहले मंदिर ले जाया गया, उसके बाद अस्पताल जाने की तैयारी थी। इसी बीच जहर शरीर में फैल जाने से लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि पति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+