प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे पटना के दौरे पर नकली आईपीएस ने लगाई सुरक्षा में सेंध

सचिवालय चौराहा के पास पीएम की सुरक्षा में लगे बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ एक नकली आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये प्रधानमंत्री की ड्यूटी में लगे अधिकारियों पर रौब जमा रहा था।

पटना। श्री गुरूगोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव मे भाग लेने के लिए गुरूवार को पटना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर राज्य की पुलिस और खुफिया विभाग चौकन्ना था इसके बावजूद एक शख्स ने ना सिर्फ पुलिस की आंखों में धूल झोंक दी बल्कि पुलिसकर्मियों को हनक दिखाते हुए उन पर हुक्म भी चलाए। सचिवालय चौराहा के पास पीएम की सुरक्षा में लगे बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ एक नकली आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये नकली आईपीएस प्रधानमंत्री की ड्यूटी में लगे बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों को दिशा निर्देश दे रहा था और पुलिसकर्मियों पर रौब भी जमा रहा था।

पीएम मोदी के पटना दौरे पर सुरक्षा संभाल रहा था नकली आईपीएस

पुलिस के एक अधिकारी ने जब इस आईपीएस से बात की तो उनको इसके जवाबों से कुछ शुब्हा हुआ। इसके बाद उन्होंने इस नकली अधिकारी से अपने बारे में और जानकारी देने को कहा तो वो फंसने लगा। इसकी जानकारी आला अफसरों को दी गई और इस शख्स से पूछताछ की गई तो ये नकली अधिकारी निकला। आसपास के लोगों ने युवक की गिरफ्तारी के बाद बताया कि यह शख्स दो दिन से गांधी मैदान के आस-पास देखा जा रहा था। लोगों ने इसके पिछले दो दिन से चौराहे की पुलिस चौकी पर काफी समय देने की बात भी कही है।

इससे पहले पटना में 350 वें प्रकाशोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर गांधी मैदान पर पहुंचे। राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पहुंच कर पीएम की आगवानी की। इस आयोजन में पीएम ने कहा कि प्रकाश पर्व का हिस्सा बनने का उन्हें मौका मिला इसके लिए वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने इस दौरान बिहार सरकार और आयोजनकर्ताओं की भी तारीफ की। इन इस दौरान पटना के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद रहे। पीएम ने इस दौरान कहा कि नीतीश कुमार ने काफी मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें सही रास्ते पर चलना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी त्याग की मूर्ति थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने पिता का बलिदान देखा तो पुत्रों को भी सच्चाई के लिए बलि चढ़ते देखा। उन्होंने कहा कि गोबिंद सिंह जी की जिदंगी और उनके त्याग हमेशा इस दुनिया को जीने का तरीका बताते रहे हैं।
पढ़ें- प्रकाशोत्सव में बोले नरेंद्र मोदी, हमें गुरू गोबिंद सिंह जैसी वीरता और धीरता चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+