Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar corona zone list: जानिए बिहार का कौन सा जिला किस जोन में?

पटना। बिहार में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्‍य में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 425 तक पहुंच गई है। गुरुवार (30 अप्रैल) को 21 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। इसमें मुंगेर के जमालपुर में 3, रोहतास 11, सीतामढी 4, सारण 2 और पटना में 2 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इसके अलावा राज्य में 84 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से घर लौट चुके हैं। वहीं, अभी तक दो मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। गुरुवार की शाम तक राज्य में 22 हजार 672 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। राज्य के छह प्रयोगशाला में कोरोना के संदिग्ध मरीज के स्वाब की जांच की जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus: Bihar में कितने Red Zone ?, जानिए सभी Districts का हाल | वनइंडिया हिंदी
    covid 19 Five districts out of 38 districts of Bihar in red zone

    बिहार के 38 जिलों में से पांच जिले रेड जोन में

    केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है। इसमें बताया गया है कौन सा जिला किस जोन में आता है और किस तरह सख्ती बरती जाएगी। इस लिस्ट के हिसाब से बिहार के 38 जिलों में से पांच जिले रेड जोन में शामिल हैं। वहीं, 20 जिले ऑरेंज तो 13 जिले ग्रीन जोन में हैं। जानिए बिहार का कौन सा जिला किस जोन में?

    रेड जोन

    बिहार के रेड जोन जिलों में मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया शामिल हैं।

    ऑरेंज जोन

    ऑरेंज जोन में नालंदा, कैमूर (भभुआ), सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अरवल, सरन, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया हैं।

    ग्रीन जोन

    ग्रीन जोन में शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पशिचम चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+