Patna : नेपाली नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, SP सिटी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

पटना, 03 जुलाई: बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एसपी सिटी (सेट्रल) अंबरीश राहुल समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के सिर पर चोटें आई हैं। लोगों ने जेसीबी मशीन के शीशे भी तोड़ दिए।

Recommended Video

    Patna में अतिक्रमण के खिलाफ चला Bulldozer, Police पर हमला, स्थिति तनावपूर्ण | वनइंडिया हिंदी |*News
    clash between police and locals during anti-encroachment drive at Nepali Nagar in patna

    इस मामले में डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हमने 40 एकड़ क्षेत्र की पहचान की थी, आज अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए आए। स्थानीय लोगों ने पथराव किया। कुछ पुलिसकर्मी और एसपी सिटी घायल हुए हैं। क्षेत्र अब नियंत्रण में है। डीएम ने कहा कि जोन अतिक्रमण मुक्त होने तक अभियान जारी रहेगा।

    अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने वालों और पुलिस के बीच पथराव का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग पुलिस पर पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पथराव किया। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि लोगों ने टायर चलाकर अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

    तीन बार जारी किया किया जा चुका है नोटिस

    दरअसल, नेपाली नगर इलाके में कई मकान अवैध तरीके से बनाए गए हैं। डीएम चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, अवैध निर्माण हटाने के लिए तीन बार नोटिस दिया गया। हम 40 एकड़ जमीन अपने कब्ज़े में लेंगे और जो भी इसमें व्यवधान डालेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। हमने पत्थरबाजी और आगजनी के मामले में दस से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+