सजी थी सुहागरात की सेज, आधी रात में दुल्हन ने भाई के साथ ऐसा काम किया कि दूल्हे के उड़ गए होश

मोतिहारी, 07 जून: बिहार के मोतिहारी जिले में एक दुल्हन का कारनामा चर्चा का विषय बन गया है। सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा धोखा दिया कि जिसे वो शायद कभी न भूल पाए। नई नवेली दुल्हन अपने भाई के साथ लाखों रुपए की ज्वेलरी और कैश लेकर चंपत हो गई। इधर, दूल्हा सुहागरात के लिए आधी रात तक दुल्हन के इंजतार में बैठा रहा। जब उसे हकीकत पता चली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना के बाद युवक का मोहल्ले में निकलना मुश्किल हो गया है। सब उसका मजाक उड़ाते हैं। युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

9 मई को हुई थी शादी, दुल्हन ने दिया बड़ा धोखा

9 मई को हुई थी शादी, दुल्हन ने दिया बड़ा धोखा

खबर के मुताबिक, मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में रहने वाले जोगी साह के बेटे आनंद कुमार की शादी हिंदू रीति-रिवाज से 9 मई को ढाका थाना क्षेत्र में रहने वाले रामनाथ साह की बेटी मुन्नी कुमारी से हुई थी। आनंद कुमार ने अब इस मामले में पकड़ीदयाल थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह दुल्हन को विदा कराकर अपने साथ लेकर आया था। उसी रात 11 बजे दुल्हन का भाई कृष्णा अपने दो दोस्तों के साथ आ गया।

सुहागरात का इंतजार करता रहा दूल्हा, दुल्हन फरार

सुहागरात का इंतजार करता रहा दूल्हा, दुल्हन फरार

आनंद ने बताया कि मुन्नी के भाई और उसके दोस्त रात ज्यादा होने की वजह से उसके ही घर में एक रूम में सोने चले गए। आनंद के मुताबिक, देर रात वह अपने कमरे में सुहागरात की सेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। आधी रात में उसे मोटरसाइकिल की आवाज सुनाई दी तो उसने कमरे से निकलकर देखा। घर में न नई दुल्हन थी और न ही उसका भाई। कीमती सामान और कैश भी गायब था। दहेज में जो नई बाइक मिली थी वह भी नहीं थी। आनंद के परिवार का कहना है कि दुल्हन 4 लाख की ज्वेलरी, 1.50 लाख कैश लेकर बाइक से अपने भाई के साथ फरार हो गई।

दूल्हे का भी घर से निकलना हुआ मुश्किल

दूल्हे का भी घर से निकलना हुआ मुश्किल


इस घटना के बाद दुल्हन के तो चर्चे हैं ही, लेकिन दूल्हे आनंद कुमार का भी घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आनंद का कहना है कि घर से निकलते ही लोग उसे देखने लगते हैं, मजाक बनाते हैं और हंसते हैं। ऐसे में उसका घर से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। आनंद ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+