बिहार : परीक्षा से पहले लीक हुआ BPSC PT का पेपर, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

पटना, 08 मई: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही विभिन्‍न टेलीग्राम ग्रुप पर वायरल हो गए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद वायरल प्रश्न पत्र मूल प्रश्न पत्र से मैच कर गए हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी शुरू कर दिया है।

BPSC 67th prelims paper leaked on social media before exam

बता दें, परीक्षा खत्म होने के बाद वायरल प्रश्न पत्रों से परीक्षा में आए प्रश्नों का मिलान कराया गया तो वायरल प्रश्न पत्र मैच हो गया। इसके बाद ही कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी शुरू कर दिया है। आरा के भी कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया है। हंगामे की सूचना पर बाद डीएम-एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बिहार के कई जिलों में रविवार को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में राज्य भर से लगभग 6 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को लेकर राज्य के 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए। राजधानी पटना में ही अकेले 83 केंद्रों पर 55710 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी। वहीं, प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को लेकर अभी तक बीपीएससी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+