पटनाः बिहटा ESIC अस्पताल में सेना ने संभाला मोर्चा, 500 बेड की होगी व्यवस्था

पटना। कोरोना महामारी के चलते बिहार में बिगड़ रहे हालात को संभालने के लिए सेना आगे आई है। अब प्रदेश की राजधानी पटना में कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। दरअसल, पटना से सटे बिहटा के ESIC हॉस्पिटल की कमान अब सेना के जवानों ने संभाल ली है। पिछले दिनों पूर्वोत्तर स्थित आर्मी बेस से सेना की दो फील्ड हॉस्पिटल की टीम वायु सेना के विमान से पटना पहुंची। इस टीम में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के साथ मेडिकल टीम भी है। आगामी दो या तीन दिन में ESIC अस्पताल को 500 बेड का कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल बना दिया जाएगा। इसमें 100 बेड के आईसीयू की व्यवस्था रहेगी।

bihta army take charge of esic hospital 500 bed for covid patient

बता दें कि पहले इस अस्पताल में केवल 100 बेड था। कोरोना काल में सेना के मोर्चा संभालने के बाद अब इस अस्पताल में 500 बेड की व्यवस्था होगी, जिसमें 100 बेड का आईसीयू होगा। सेना के कमान संभालने के बाद अब ESIC अस्पताल में तेजी से काम शुरू हो गया है। इस अस्पताल में कोविड से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

यहां आईसीयू, वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग उपकरण के साथ सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अस्प्ताल में सेना ने एम्बुलेंस के साथ-साथ कई उपकरण भी लाई है। सेना के अधिकारियों ने ESIC अस्पताल के प्रबंधन के साथ बैठक कर इलाज की सुविधाओं और बारीकियों पर विशेष चर्चा की।

हाल ही में पटना के NMCH को लगभग 400 बेड का कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है। पटना में सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को जगह न मिल पाने के कारण इस अस्पताल की जरूरत महसूस की जा रही थी। ऐसे में बिहटा में 500 बेड का कोविड डेडिकेटेड अस्पताल हो जाने से कोविड मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+