लालू की नकल कर उड़ाया नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली का मजाक, लालू यादव ने ट्वीट किया वीडियो

देश में नोटबंदी के बाद राजनीति में पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। एक पक्ष इसके फायदे गिना रहा है तो दूसरा पक्ष इसके नुकसान दिखाने में जुट गया है। ऐसे में एक पक्ष ऐसा भी है जो इसके जरिए

पटना। देश में नोटबंदी के बाद राजनीति में पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। एक पक्ष इसके फायदे गिना रहा है तो दूसरा पक्ष इसके नुकसान दिखाने में जुट गया है। ऐसे में एक पक्ष ऐसा भी है जो इसके जरिए पक्ष और व‍िपक्ष दोनों की जमकर चुटकी दे रहा है। ऐसा ही एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक पूर्व रेल मंत्री और राष्‍ट्रीय जनत दल के अध्‍यक्ष लालू यादव की नकल कर रहा है।लालू इन दिनों सोशल मीडिया ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। वो नोटबंदी पर लगभग रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने से नहीं चूकते हैं। एक के बाद एक कर वो मोदी पर हमलावर होते जाते हैं। नोटबंदी को लेकर लालू यादव ने पटना के गर्दनीबाग में हजारों कार्यकताओं के साथ महाधरना भी दिया। इसी बीच लालू ने लालू यादव ने खुद एक युवक के वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक युवक लालू यादव की हुबहू आवाज निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को घेर रहा है। 2.20 मिनट के वीडियो में यह युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करता हुआ दिखाई देता है।

लालू की नकल कर उड़ाया नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली का मजाक, लालू यादव ने ट्वीट किया वीडियो

वीडियो में साफ यह दिखाई दे रहा है कि 100 दिनों में विदेश से कालाधन वापस लाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वीडियो में वो यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि हमने और नीतीश जी ने मिलकर उसको बिहार से खदेड़ दिया। इस वीडियो में नोटबंदी की बात करते हुए युवक कह रहा है कि मोदी जी ने सभी गरीब-गुरबों को लाइन में खड़ा कर दिया। अरुण जेटली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि इससे आतंकवाद खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गौरतलब है कि बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विरोध करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोदी हटाओ, देश बचाओ नाम से अभियान की शुरुआत कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+