बिहारः सनी लियोनी के बाद साउथ एक्ट्रेस की फोटो वाली STET की मार्कशीट वायरल
पटना। बिहार एसटीईटी परीक्षा रिजल्ट को लेकर प्रदेश में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा किया था। वहीं गुरुवार को साउथ सिनेमा की हीरोइन अनुपमा परमेश्वरण की फोटो वाली एक अभ्यर्थी का रिजल्ट वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एसटीईटी का एक मार्कशीट वायरल हो रहा है, जिसमें मलयालम एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरणा की तस्वीर लगी हुई है, जबकि अभ्यर्थी का नाम ऋषिकेश कुमार है।
Recommended Video

इस फोटो के वायरल होने पर अभ्यर्थी सवाल खड़े करने लगे हैं कि एसटीईटी के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि रिजल्ट जल्दबाजी में जारी किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की छंटनी कर दी गई है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पूर्व जूनियर इंजीनियर के पद पर निकाले गए सैंकड़ों बहाली में बॉलीवुड हीरोइन सनी लियोनी का रिजल्ट का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद भी जमकर हंगामा हुआ था।
हालांकि बाद में विभाग ने इसे गलती मानते हुए सुधार किया था और बताया था कि किसी छात्र की शरारत का यह नतीजा था। वहीं तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर एसटीईटी के रिजल्ट को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को #STET परीक्षा पास करवा दी है। नीतीश जी हर परीक्षा-बहाली में धाँधली करा करोड़ों युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे है। एक बहाली पूरा करने में एक दशक लगाते है वह भी धाँधली के साथ।












Click it and Unblock the Notifications