बिहार में अब से ड्यूटी के दौरान फोन इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, DGP ने जारी किया आदेश

पटना। बिहार के राज्य पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल सहित दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को लेकर सख्त फैसला लिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने माना है कि लॉ एंड ऑर्डर में ड्यूटी के दौरान वीआईपी की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, चौक-चौराहों और पुलिस पोस्ट पर पुलिस अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा बेवजह मोबाइक का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि उन्हें हर वक्त एक्टिव रहने की जरूरत रहती है। पुलिस मुख्यालय ने माना है कि पुलिसकर्मी सोशल मीडिया से जुड़कर अपना व्यक्तिगत मनोरंजन कर्तव्य के दौरान करते रहते हैं और इसके चलते वह अपनी जिम्मेदारियों से भटक जाते हैं।

bihar policemen will not use mobile phone or other electronic appliance during on duty

Recommended Video

    Bihar DGP का आदेश, Duty के दौरान Mobile Phone इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी | वनइंडिया हिंदी

    डीएसपी एसके सिंघल ने सभी एसएसपी, एसपी और कमांडेंट को निर्देश दिया है कि वे अपने मातहतों को मोबाइल का उपयोग न करने की सख्त हिदायत और निर्देश दें। डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है कि इसके उल्लंघन को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके उल्लंघन के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    वहीं बिहार पुलिस एसोसिएशन ने बिहार पुलिस मुख्यालय के इस आदेश का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आम लोगों के हित और कानून की मजबूती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा दिया गया यह आदेश निश्चित तौर पर स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया है कि ड्यूटी के दौरान बेवजह मोबाइल या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से परहेज करें ताकि अनुशासनहीनता जैसी बातों के दायरे में आने से बच सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+