सुसाशन की सरकार में अपराधियों की खातिरदारी, जेल के बजाए होटल ले गई पुलिस
पटना( मुकुन्द सिंह) बिहार में चल रही सुशासन की सरकार में अपराधियों का बोलबाला इस कदर हावी है कि सरकार से लेकर पुलिस तक सभी इनका आदेश पालन करने को तैयार हो जाते हैं। इसका सबूत उस वक्त मिला जब पिरौटा गांव के विजय शंकर की हत्या का आरोपी हिसुआ के कैथिर गांव का रहने वाले संतोष सिंह को हत्या कांड मामले मे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा तो पुलिस उसे जेल ले जाने के बजाए उसकी मेहमान नवाजी के लिए एक होटल ले गई।

इतना ही नहीं उसकी खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। होटल पहुंचते ही उसके सामने तंदूरी रोटी, चिकन फ्राई जैसे मजेदार पकवान पेश कर दिए गए। मामला नवादा जिले के अकबरपुर थाना का है, जहां एक हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजने का आदेश जारी कर दिया, लेकिन कई वर्षों से फरार चल रहे हत्याकांड के आरोपी संतोष सिंह को कोर्ट के द्वारा जेल भेजने का आदेश थाने के पुलिस अच्छा नहीं लगा और उसके जेल जाने के ग़म में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इसी पार्टी के लिए उन्हें जेल जाने से पहले एक होटल में ले जाया गया और लजीज खाना खिलाया गया।
वही होटल के मालिक ने जब देखा की पुलिस के द्वारा हाथ में हथकड़ी लगाए आरोपी की मेहमान नवाजी की जा रही है तो उसे शंका हुआ और नवादा स्थित सीपी ग्रांड रोड़ होटल के मालिक ने मामले की जानकारी मीडिया को दी। वही इस तरह की बात की जानकारी मिलते ही मौके पर मीडिया के टीम ने वहा पहुंचकर फोटो निकालना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए मेहमान नवाजी कर रहे पुलिसवाले की तो होश गुम हो गए तो शाही पनीर मसाला, तंदुरी चिकन फ्राई और रोटी के साथ अन्य व्यंजनों का आनंद ले रहे अपराधी की तो बोलती बंद हो गई। और अपने आपको एक दूसरे से अनजान करते हुए चुप चाप वहां से जेल रवाना हो गए ।












Click it and Unblock the Notifications