बिहार पुलिस को ख्याल आया नकलचियों को पकड़ने का

पटना/नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जब सारे देश ने देखा कि किस तरह से बिहार में परीक्षाओं में नकल का खुला खेल चलता है, उसके बाद राज्य पुलिस जाग गई। अभी तक उसने करीब 250 नकल करने वालों से लेकर उन्हें सहयोग करने वालों को पकड़ा है।

Bihar police arrested 250 for cheating in matric exams

पकड़ों नकलचियों को

ये सभी प्रदेश के विभिन्न भागों में नकल करने और कराने के काम में लगे थे। पुलिस को इन्हें पकड़ने का ख्याल तब आया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नकल की घटना पर गहरा अफसोस जताया।

सारे देश ने देखा

बता दें कि बीती 17 मार्च को वैशाली जिले में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का खेल जिस बेशर्मी से चल रहा है, उसे सारे देश ने टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया पर देखा। वैशाली तो सारे देश में बदनाम है नकलचियों के कारण।

नकल की घटना पर पटना हाई कोर्ट और बिहार मानवाधिकार आयोग ने भी अफसोस जताया है। नीतीश कुमार ने परीक्षाओं मे नकल पर फौरन रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इस बीच, राजधानी में बिहार से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार शशि झा ने कहा कि हाल ही में जो तस्वीर मीडिया ने बिहार की दिखाई थी नकल में सहयोग करते हुए लोगों की, उससे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। साफ है कि वहां पर सारी व्यवस्था चरमरा गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+