बिहारः बुधवार को कोरोना के 65 नए मामले आए सामने, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 900 के पार

पटना। बिहार में समय के साथ-साथ कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना वायरस के कुल 65 नए मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 944 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस के 65 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें नवादा और पटना के 9-9, भोजपुर के 7, भागलपुर के 6, बांका और सिवान के 4-4, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगड़िया, मुजफ्फरपुर और सुपौल से 3-3 मामले सामने आए हैं। जबकि गोपालगंज से 2 और मधुबनी, कैमूर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मुंगेर व औरंगाबाद से एक-एक मामले सामने आए हैं।

bihar patna health department 65 new case of coronavirus

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बता दें कि बिहार में अभी तक कोरोना से कुल 7 लोगों की मौत हुई है। अब तक बिहार के सभी 38 जिले कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। वहीं अभी तक राज्य में 39,149 सैंपल की जांच हो चुकी है और अब तक 386 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 117 मामले मुंगेर में सामने आए हैं। इसके बाद पटना में 89, रोहतास में 75, नालंदा में 63, बक्सर में 59, बेगूसराय में 43, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगड़िया में 30, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, नवादा और गोपालगंज में 24-24, जहानाबाद में 21, दरभंगा में 18 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा औरंगाबाद में 16, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में 15-15, कटिहार और अरवल में 12-12, समस्तीपुर और बांका में 11-11, सहरसा, सारण और शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा और किशनगंज में 9-9, गया और सुपौल में 8-8, सीतामढ़ी में 7, लखीसराय में 6, अररिया, वैशाली और पूर्णिया में 4-4, शिवहर में 3 तथा जमुई में कोरोना का एक मामला प्रकाश में आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+