बिहारः छत पर दौड़ा-दौड़ाकर देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर मार डाला, मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही महिला

पटना। बिहार के पटना शहर के खगौल थाना क्षेत्र के गड़ीखाना इलाके में छोटे से विवाद पर देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपित बीते बुधवार की रात को वारदात को अंजाम दिया। महिला के घर के छत पर भागती हुई चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। ससुराल वाले चुपचाप देखते रहे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

साथ में पुलिस ने सास-ससुर और दो ननद को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया। मृतक महिला के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। साल 2018 में गौरेया डेरा थाना क्षेत्र के नेऊरा गांव के रहने वाले बिंदेश्वरी राम ने अपनी बेटी रेणु की शादी खगौल गड़ीखाना निवासी सोनू से की थी। शादी के बाद दोनों का एक बच्चा भी हुआ।

मूकदर्शक बनकर देखते रहे सास-ससुर व ननद

मूकदर्शक बनकर देखते रहे सास-ससुर व ननद

मृतका के भाई ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पैसों की मां शुरू हो गई और इसके लिए उसकी बहन को मारा-पीटा जाने लगा। स्थानीय पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी। पति सोनू कुमार पटना में निजी कंपनी में काम करता है। बुधवार की सुबह रेणु का पति काम पर चला गया। पड़ोसियों के मुताबिक दोपहर को घर में ससुराल के सभी लोग मौजूद थे।

विवाद होने पर चाकू से देवर ने किया हमला

विवाद होने पर चाकू से देवर ने किया हमला

इस दौरान किसी बात को लेकर रेणु और उसके देवर पवन कुमार के बीच बहस हो गई। देवर पवन उग्र हो गया और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और उसपर ताबड़तोड़ वार करने लगा। दौड़ा-दौड़ाकर उसने भाभी के शरीर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहां मौजूद ससुर कृष्णा राम, सास रीता देवी, ननद सोनम व शिवानी चुपचाप बैठी रहीं। वहीं घंटों तक आरोपित देवर खून से सना चाकू लेकर छत पर टहलता रहा।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने मौके से आरोपित पवन को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। खून से लथपथ महिला को दानापुर रेल मंडल अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+