बिहार पंचायत चुनाव 2021: 9वें चरण की मतगणना जारी, MBA पास परिधि गुप्ता ने जीता चुनाव
पटना। बिहार पंचायत चुनाव के 9वें चरण में 35 जिलों के 53 प्रखंडों के 875 पंचायतों के लिए मतगणना जारी है। बुधवार की सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई। हालांकि किशनगंज जिले के बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने में लोग उग्र हो गए। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी लग गई। वहीं कुछ आम लोग भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी कुमार आशीष मौके पर पहुंचे। एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद भीड़ को खदेड़ कर हटाया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं भोजपुर जिले के एमबीए की पढ़ाई कर चुकीं परिधि गुप्ता ने कोईलवर जिला परिषद क्षेत्र से चुनाव जीत लिया। परिधि ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि उनकी मां शिला गुप्ता ने इसी चुनाव में जगदीशपुर थाना क्षेत्र से जिला पार्षद का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली। प्रखंड ब्रह्मपुर के निमेज पंचायत से जगनारायण प्रसाद को कुल 1171 मत प्राप्त हुए। वहीं बैरिया पंचायत से सविता देवी को कुल 1770 मत प्राप्त हुए और 890 मतों से जीत हासिल की। राजद की जिला कमेटी के प्रधान महासचिव भोलानाथ सिंह यादव ने नक्सल प्रभावित अधौरा प्रखंड की दीघार पंचायत से मुखिया पद पर जीत हासिल की है।
उन्होंने निवर्तमान मुखिया श्रीभगवान यादव को पराजित किया है। समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 से हेमंत कुमार राय विजयी हुए। सीवान के लकड़ी से नबीगंज भदा खुर्द मुखिया पद पर जीते। गोपालगंज के सदर प्रखंड की रामपुर टेंगराही से चांदनी देवी मुखिया बनीं। समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर प्रखंड के कनौजर पंचायत का पहला चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
मुखिया पद के उम्मीदवार सुनील पासवान 2369 मत लाकर बने मुखिया। अररिया के सिकटी के मजरख से निवर्तमान मुखिया रमेश कुमार यादव 476 मतों से जीते। आमगाछी पंचायत से सुनिता देवी पति जब्बार 753 वोट से जीतीं।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications